त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा; ATF की कीमतों में भी बढ़ोतरी

अक्टूबर की शुरुआत कारोबारियों के लिए महंगाई के झटके के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹62.50 की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹2,810 हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी इसकी कीमत ₹9.50 बढ़ाई गई थी।

 

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर बढ़ेगा खर्च

 

त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और खान-पान से जुड़े कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। खासकर छोटे कारोबारियों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। बढ़ी हुई लागत का असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

 

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर

 

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें:

– दिल्ली: ₹942

– मुंबई: ₹941.50

– चेन्नई: ₹957.50

– कोलकाता: ₹968

ATF की कीमतों में ₹16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

 

एलपीजी के साथ विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमत ₹121 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹137 प्रति लीटर कर दी गई है।

 

इससे पहले सितंबर में ATF की कीमत ₹6.28 प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी, जबकि अगस्त में भी ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

 

एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च में विमान ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से विमानन कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ सकती है।

 

अक्टूबर की शुरुआत में कमर्शियल LPG और विमान ईंधन महंगे हुए हैं, जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!