दुर्ग ब्रेकिंग: पॉक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

पॉक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

 

▪️ गंभीर पॉक्सो एवं हत्या के प्रकरण में प्रभावी, वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

▪️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान कर टीम के प्रयासों को सराहा गया।

▪️ विवेचना में DNA, FSL, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के समन्वित संकलन से प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

▪️ विशेष न्यायालय (पॉक्सो), दुर्ग द्वारा आरोपी सोमेश यादव को दोषसिद्ध कर मृत्युदंड से दंडित किया गया।

 

दुर्ग पुलिस की वैज्ञानिक एवं प्रभावी विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित टीम

1. श्रीमती पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू;

2. निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी मोहन नगर

3.निरीक्षक श्रद्धा पाठक,

थाना प्रभारी महिला थाना

4. उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर, थाना प्रभारी छावनी

5. उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थाना मोहन नगर

6. सउनि राजेन्द्र देशमुख

7. सउनि संगीता मिश्रा तथा थाना मोहन नगर

 

एसीसीयू दुर्ग के संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उप पुलिस अधीक्षक, हेडक्वार्टर उपस्थित रहे।

 

दुर्ग पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में टीमवर्क, वैज्ञानिक विवेचना एवं साक्ष्य आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!