Aaj ka Rashifal:8 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

धन-दौलत, लिक्विड फंड इत्यादि की बढ़ोतरी होगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। सुस्वादु भोजन मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। फुल ऑफ एनर्जी (ऊर्जावान) रहेंगे और वह एनर्जी पॉजिटिव रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। अभी निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मन भी परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश करने लायक समय नहीं रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार चुकी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वरतु का दान करना शुभहोगा।

 

कर्क राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशिः

स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। जोखिम से उबर चुके हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशिः

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। डेटिंग इत्यादि के लिए शुभ समय रहेगा। जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशिः

धनु राशि वालों के लिए छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं और समय थोड़ा डिस्टर्निंग रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है तथा व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभहोगा।

 

मकर राशिः

मकर राशि वालों की स्थिति भावुकता वाली रहेगी। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना शुभ होगा और विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि, प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है और तू-तू-मैं-मैं के संकेत हैं। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशिः

कुंभ राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। हालांकि, गृह-कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है, जबकि व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

मीन राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी उन्नत और सहयोगी बनेगी तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!