Aaj ka Rashifal:5 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, शुभता बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, तथा व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। निवेश करना आपके लिए शुभ होगा और काली जी को प्रणाम करना शुभरहेगा।

वृषभ राशिः

खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा इत्यादि बने रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, तथा व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा विश्लेषण करके निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नर्सों से संबंधित या रक्त से संबंधित परेशानी बढ़ेगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश के नए साधन मिलेंगे और निवेश करना भी चाहिए। चने की दाल या पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और गृह कलह के भी संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम में दूरी रहेगी। यह थोड़ा डिस्टर्बिग समय शुरू हो गया है। लाल वरतु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार अच्छा रहेगा और खर्च होता रहेगा, लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और जोखिम से आप बाहर निकल चुके हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशिः

 

भाग्य साथ दे रहा है, लेकिन आज का जोखिम भरा दिन है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन शारीरिक स्थिति में कोई रिस्क लेने लायक नहीं रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

तुला राशिः

 

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

 

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शत्रु थोड़े सक्रिय रहेंगे, घबराने की बात नहीं है, जीत आपकी होगी। बजरंगबली की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करें, उनके शरण में रहें, अच्छा होगा।

 

धनु राशिः

 

भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में थोड़ा तू-तू-मैं-में का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम संतान थोडा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है और स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मकर राशिः

 

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में निवेश करें, शुभहोगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। थोड़ा गृह-कलह के भी संकेत हैं। प्रेम-संतान सुधार चुका है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

कुंभ राशिः

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

धनागमन होगा, मित्रों की संख्या बढ़ेगी। थोड़ा कोलाहल हो सकता है, जुबान पर थोड़ा काबू रखें। निवेश मत करिएगा, धन-हानि के संकेत हैं। बाकी आपकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!