Aaj ka Rashifal:4 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

अकारण खर्च होंगे, प्रेम में दूरी, संतान से दूरी, जीवन साथी से दूरी, व्यापारिक स्थिति मध्यम होगी, स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। यह एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, लेकिन खराब नहीं होगा, डिस्टर्निंग होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, बुद्धि से पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशिः

व्यापारिक स्थिति सुदृद्ध होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

भाग्यवश कोई काम नहीं होगा, स्ट्रगल करना पड़ेगा, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशिः

स्वास्थ्य प्रभावित है, चोट-वपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशिः

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला राशिः

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, शत्रु भी मित्रवत व्यावहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-में से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें, विद्यार्थी कोई नया एडमिशन वगैरह न लें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

घर में विवाद होगा, लेकिन विवाद सुलझ भी जाएगा और कोई तरीका निकलेगा कि जागे विवाद न हो। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशिः

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः

रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के मार्ग बनेंगे। निवेश अभी मत करिएगा। जो पैसे-रुपये आ रहे हैं उसको स्टोर करिए, निवेश अभी मत करें और जुबान पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशिः

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार अच्छा चलेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभहोगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!