दुर्ग: गायत्री मंदिर वार्ड के पार्षद मनीषा सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क दुर्ग| शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के निर्देशानुसार कांग्रेस के संगठन मंत्री राय सिंह ढिकोला द्वारा नगर निगम दुर्ग की पार्षद श्रीमती मनीषा सोनी  को पार्षद दल के कांग्रेस सचेतक के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पार्षद दल के सचेतक के पद पर नियुक्त मनीष सोनी कांग्रेस संगठन एवं जनहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। आशा है कि श्रीमती मनीषा सोनी जी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!