Aaj ka Rashifal:2 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा लाभप्रद होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ जाएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार चुका है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय आ गया है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि- मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी हो चुकी है और व्यापार भी आपका बहुत अच्छा चल रहा है। अत्यंत शुभकारी समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि थोड़े समय की बात है, थोड़ा और किसी भी तरीके की रिस्क से वंचित रहिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम अभी चल रहा है, शनिवार के बाद सुधार हो जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। एक अच्छी स्थिति की तरफ जा रहे हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य में सुधार शुरू हो गया, धनागमन होगा। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य अभी भी थोड़ी गड़बड़ है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम दूरी बनी हुई है। व्यापार अच्छा है। पहले से समय में सुधार शुरू हो गया, खासकर स्वास्थ्य और दांपत्य में। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। प्रेम संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी। व्यापार बहुत अच्छा। पहले से बेहतर स्थिति में आप आ गए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा परेशानी में है, लेकिन ये परेशानी संक्रमण से बाहर निकल गए अब केवल कमजोरी बची है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। शुभ समय की शुरुआत हो गई। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। गृह कलह से थोड़ा बचिए। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी एक दिन और रोक दीजिए। काली वस्तुओं का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। भाग्य साथ देने लगा है। पहले से थोडा बेहतर समय शुरू हो गया है। पीली वस्तु पास रखना शुरू करें।
मकर राशि- मकर राशि को बहुत बड़ी राहत, जो आपका पंचमेश है वही दशमेश है, वो संक्रमित है यानी शुक्र अब सुधर चुके हैं। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति सुधरेगी, संतान की स्थिति सुधरेगी, व्यापार की स्थिति सुधरेगी। बस अभी एक दिन निवेश मत करिएगा और गंदी भाषा के प्रयोग से बचिएगा। बाकी सारी स्थितियों में सुधार शुरू हो गया है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- दांपत्य में सुधार हो गया और जो उधर के निचले भाग में इन्फेक्शन वगैरह इत्यादि चल रहा था उसमें भी सुधार हो जाएगा। प्रेम संतान की स्थिति आलरेडी बेहतर है, व्यापार अच्छा है, थोड़ी घबराहट-बेचैनी बनी हुई है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी, सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

