Aaj ka Rashifal:21 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
प्रेमिका-प्रेमी की मुलाकात संभव है, जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध इस समय देखने को मिलेगा। व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा, एक अच्छी स्थिति दिख रही है, बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना और शुभता देगा।
वृषभ राशिः
शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। डिस्टर्निंग टाइम है लेकिन अच्छा टाइम है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
भावुक बने रहेंगे। निर्णय कोई भी महत्वपूर्ण है तो थोड़ा रुक जाइए, अभी मत लीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, नए प्रेम में जाने का यह उचित समय नहीं है, पुराने प्रेम में भी टूटन की स्थिति दिख रही है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः
कर्क राशि की स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अत्यंत शुभ, व्यापार अच्छा है। गृहकलह के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान दीजिए, शांतचित्त होकर निपटाइए और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होता हुआ दिखाई पड़ रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशिः
स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। पिता से थोड़ी दूरी दिख रही है। व्यावसायिक सफलता दिख रही है। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा, बाकी सारी चीजें ठीक हैं। खासकर व्यापार आपका बहुत अच्छा है और निवेश के भी उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशिः
धनागमन होगा। मित्रों, कुटुंबों में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम मैच्योरिटी की तरफ जाएगा। विवाह शादी होगा। व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है, धनहानि हो सकती है इसलिए निवेश मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
शुभता के प्रतीक बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम इन दिनों चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। निवेश करना उचित नहीं होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे इन दिनों ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशिः
धनु राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। बहुत-बहुत प्रतीक्षित यात्रा करने का योग मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
कोर्ट कचहरी में आपके मनलायक फैसला आएगा, पिता का साथ होगा, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी और प्रेम संतान अभी मध्यम चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
स्थिति में सुधार हो चुका है, जोखिम से उभर चुके हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान का ऑलरेडी बहुत अच्छा स्थिति चल रहा है। व्यापार सुधार होगा, यात्रा का योग बनेगा। अच्छी स्थिति, सफेद वस्तु पास रखना या सफेद वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशिः
चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पढ़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

