पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. श्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांतिदेवी वोरा में निधन
डिजिटल डेस्क | दुर्ग: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांतिदेवी वोरा (91 वर्ष) का आज शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी भिलाई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को दोप. 12 बजे निज निवास स्थान एस.एम. 38 पद्मनाभपुर दुर्ग से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया जावेगा। वे अरविंद वोरा एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा की मां थी।

