Aaj ka Rashifal:13 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल

 

मेष राशि- थोड़ा सा नाक, कान, गले की परेशानी दिख रही है। नए व्यापार की भी शुरुआत ना करें। व्यावसायिक तौर पर आप फैसे हुए, उलझे हुए महसूस करेंगे। आगे चलकर सही निर्णय ले पाएंगे और सही दिशा में आप जा पाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। फिर भी आप निवेश कर सकते हैं क्योंकि लग्नेश धन भाव में बैठा है, तो निवेश किया जा सकता है। लाल वस्तु पास रखना, लाल कलर का वस्त्र पहनना इत्यादि शुभ होगा।

 

वृषभ राशि – धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखिएगा और खाने-पीने की वस्तुओं का थोड़ा ध्यान रखिएगा, फूड पॉइज़निंग टाइप की वीज़ा हो सकती है, तो यह ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यावसायिक स्थिति आपकी सुदृढ़ है। अभी निवेश मत करिएगा और प्रेम की स्थिति अभी मध्यम है। नए प्रेम में मत जाइएगा, पुराने प्रेम में अनबन की स्थिति रहेगी। थोडा बचकर पार करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि ऊर्जा में कमी रहेगी या तो ऊर्जा थोड़ा सा बढ़-चढ़ कर रहेगा, मतलब सामान्य नहीं रहेगा, तो पैनिक हो सकते हैं। ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। कोई भी पीली वस्तु का दान करना, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभहोगा।

 

कर्क राशि खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र-पीडा बना रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। अगर किसी को रुपया-पैसा दिए हैं, तो वो वापस आने की संभावना बनती है। यात्रा अच्छा रहेगा, करना भी चाहिए आपको। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करना, उन्हें कोई भी हरी वस्तु अर्पित करना या दूर्वा घास चढ़ाना अत्यंत शुभदायक होगा।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। अभी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। व्यावसायिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी, लेकिन नेगेटिव नहीं रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम चाहे नया हो, पुराना हो, बहुत अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

तुला राशि- जोखिम से धोड़े उबर गए हैं, लेकिन अभी अपमानित होने का भय रहेगा, इसलिए थोड़ा बचके ही चलिएगा। यात्रा अभी रोक दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए अच्छा समय है। लाल वरतु का दान करना, मसूर की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है, बचके पार करिए। चोट-चपेट लग सकता है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी, व्यापार भी आपका अच्छा है। स्वास्थ्य पे विशेष ध्यान दीजिए और निवेश अभी थोड़ा रुक जाइए। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अभी थोड़ा मध्यम हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि थोड़ा दूरी बनाए रखें, अदरवाइज अपमानजनक स्थिति में आ सकते हैं। सरकारी तंत्र की स्थिति थोडी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, खासकर उदर रोग से परेशान हो सकते हैं या पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अभी मध्यम रहेगा, निवेश अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। दबदबा शत्रुओं पर कायम है, लेकिन डिस्टर्ब करेंगे, तो थोड़ा ध्यान रखिएगा और उदर और पैरों को बचाकर रखिए। बाकी प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। नए प्रेम में अभी ना जाएँ, पुराने प्रेम को बचाएँ। नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है मानसिक तौर पे, प्रेम के तौर पे। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे, कोई अभी नए पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत ना करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभहोगा, निवेश अभी मत करिए।

 

मीन राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी ना करें या इसमें अभी निवेश ना करें। माँ के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक है। निवेश अभी ना करें। लाल वस्तु पास रखना या लाल कपड़े पहनना आपके लिए शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!