दुर्ग ब्रेकिंग: घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपत्ति… नकाबपोश बदमाश ने चाकू दिखाकर लूटा सोने का नेकलेस, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार*
▪️ घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर सोने का नेकलेस एवं नगदी की मांग करने वाले आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना के मात्र एक दिन के भीतर आरोपी की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए।
▪️ प्रकरण में अपराध क्रमांक 436/2026, धारा 308(2), 351(3), 333, 127(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
दिनांक 05.07.2026 को प्रार्थी वी. कुमार, उम्र 59 वर्ष, निवासी शुभकामना हाइट्स, प्रगति नगर, रिसाली द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.07.2026 को वह प्लांट ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान घर में कार्य करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट क्रमांक-109 स्थित उसके सास-ससुर के घर में एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर के भीतर घुस गया तथा बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमकाते हुए सोने-चांदी एवं नगदी की मांग की तथा सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गया।
रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 436/2026 धारा 308(2), 351(3), 333, 127(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकई वायकला, पोस्ट डेकी बम्हनी बंजर, थाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क क्रमांक-10, ब्लॉक-2, मकान क्रमांक-09, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए। आरोपी को दिनांक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
लूट की नीयत से घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को भयभीत कर संपत्ति हासिल करने का प्रयास।
▪️ घटनास्थल :
फ्लैट क्रमांक-109, शुभकामना हाइट्स, प्रगति नगर, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकई वायकला, पोस्ट डेकी बम्हनी बंजर, थाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क क्रमांक-10, ब्लॉक-2, मकान क्रमांक-09, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
2. एक धारदार हथियार।
3. घटना के समय पहने गए कपड़े।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नेवई की क्राइम टीम, थाना प्रभारी नेवई, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल तथा आरक्षक रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

