Aaj ka Rashifal: 6 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः स्वग्रही मंगल स्वास्थ्य की स्थिति को पूरी तरीके से दर्शा रहा है कि एक अच्छी स्थिति में चल रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता आपकी बढ़ी हुई है, बचाव पक्ष काफी मजबूत है। प्रेम और संतान की स्थिति सूर्य द्वितीय भाव में रह करके बहुत अच्छी स्थिति को दर्शा रहे हैं, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, पिता से समीपता हो रही है. सरकार से समीपता हो रही है। व्यवसाय की स्थिति आपकी सुदृढ़ हो रही है, कोर्ट कचहरी में विजय मिल रहा है, तो स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार आपकी बहुत अच्छी है। निवेश के लिए भी ये उचित समय होगा क्योंकि तृतीय भाव में बुध, शुक्र बहुत अच्छी स्थिति में बने हुए हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशिः वृषभ राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा है. द्वितीय भाव में शुक्र की स्थिति बुध के साथ संयोग बहुत अच्छा है। आपका एक तरीके से ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ है, बस थोड़ा सा बुखार इत्यादि या जो मौसमी परेशानी है वो ना हो इस बात का ध्यान रखिए। बाकी भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम में समीपता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, किसी परेशानी में आ सकते हैं, बच के पार करें। हालांकि लग्नेश, जो बचाव पक्ष के स्वामी हैं, वो बहुत अच्छी स्थिति में बैठे हैं। फिर भी अष्टम भाव का चंद्रमा कोर्ड नुकसान कर सकता है, कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। निवेश थोड़ा सोच समझकर, हालांकि धन भाव में गुरु उच्च के चल रहे हैं फिर भी चंद्रमा के अष्टम को मैं ध्यान में रख के ये बता रहा हूँ कि थोड़ा रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशिः जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में चार चाँद लगे हुए हैं। थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशानी दे सकती है। हार्मोनल प्रॉब्लम भी थोड़ा सा हो सकता है क्योंकि शुक आपके द्वादश भाव में बैठे हुए हैं। बाकी जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपकी काफी सुदृढ़ है। निवेश के लिए थोड़ा यह उचित समय नहीं होगा। सोच-समझकर के आगे बढ़िएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोडा सा प्रभावित करेंगे षष्ठ भाव का चंद्रमा। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे, हालाँकि जीत आपकी होगी। और प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पे थोड़ा सा ध्यान जरूर दीजिएगा। और निवेश आप कर सकते हैं, अच्छी स्थिति है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशिः भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के रोहत पे ध्यान दें। जीवनसाथी भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह के तरफ और वैवाहिक जीवन में प्रेम, दोनों स्थिति बहुत अच्छी है। और स्वास्थ्य की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, व्यापार आपका बहुत अच्छा है, निवेश के लिए उचित समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशिः तुला राशि भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। थोड़ा गृहकलह भी हो सकता है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, संतान को लेकर के मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और निवेश आप कर सकते हैं लेकिन बडा निवेश अभी नहीं करना चाहिए। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः पराक्रमी बने रहेंगे, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है, प्रेम में सुधार हो चुका है, संतान में सुधार हो चुका है और निवेश के लिए यह बड़ा ही उचित समय आ चुका है। आगे बढ़ें, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशिः स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। यह थोड़ा गड़बड़ समय चल रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। सारी चीजें बिल्कुल आपकी ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य और निवेश पर भी ध्यान रखिए। निवेश अभी ना करें, धन हानि का संकेत है। नीली वस्तु का दान करना शुभहोगा।

मकर राशिः शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रेम के लिए यह अच्छा समय नहीं है, थोड़ा मध्यम समय है। और व्यापार थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। निवेश, रुक जाइए, अभी मत करिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, द्वादश भाव में चंद्रमा है। बाकी स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा तालमेल कम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। निवेश के लिए उचित समय नहीं है, धन हानि के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

मीन राशिः स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। अभी बिल्कुल से ऐसा मत सोचिए कि स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है, रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पात्रा का योग बनेगा। निवेश के लिए उचित समय है। प्रेम के लिए उचित समय है, व्यवसाय के लिए उचित समय है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!