Aaj ka Rashifal:2 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
मेष राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, चली आ रही परेशानी दूर होगी, भाग्य साध देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धन संग्रह बढ़ेगा, निवेश करने के लिए शुभ समय है, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। जो लोग प्रेम में चल रहे हैं, उनकी स्थिति कंटीन्यूअस चलती रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। जो लोग सिंगल हैं, उनमें थोडी सी ड्राईनेस के साथ एंटर करने का समय यह आ चुका है और जो लोग शादीशुदा हैं, वह कंधे से कंधा मिलाकर के जीवनसाथी के साथ चल रहे हैं, उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहे हैं, व्यापार में वृद्धि हो रही है, करियर अच्छी स्थिति में चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को थोड़ा बचके पार करना चाहिए, परिस्थितियां प्रतिकूल है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, तो स्वास्थ्य पे ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति काफी अपनापन वाली है, एक अच्छी स्थिति में आप चल रहे हैं, निरंतर ग्रो कर रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके नवप्रेम का आगमन का समय हो चुका है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनको थोड़ी सी दूरी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वैचारिक दूरी यह नहीं है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं, शुभता के प्रतीक बने हुए हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है. नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है, करियर बहुत अच्छा चल रहा है, प्रेम की स्थिति काफी अपनापन बहुत सजीवता के साथ आप एक-दूसरे के साथ चल रहे हैं, नए प्रेम का आगमन, प्रारंभिक समय हो चुका है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत शुभकारी समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा, काल्पनिक भय हो सकता है, ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान करेगी, कोर्ड बही बात नहीं दिख रही है। थोड़ा सा भाग्य कम साथ देगा, आपको संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा, लेकिन व्यापार चलता रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई अवरोध नहीं है, करियर आपका बहुत अच्छा चल रहा है। खर्च की अधिकता और आमदनी में तालमेल बिठाना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और जो लोग प्रेम में जाना चाहते हैं थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन उनका भी समय आ चुका है। जीवन साथी की स्थिति अगर कहें, तो अच्छी है कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है लेकिन थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है, भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी काफी बेहतर है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है और नए प्रेम की स्थिति में ऑप्शन पे आप ध्यान देकर के चल रहे हैं, इसलिए थोड़ा सा समय लग रहा है क्योंकि आपके पास चॉइसेज हैं, उस वॉइसेज में से चुनना है, इसलिए मुश्किल हो रहा है लेकिन जो चुनेंगे वो अच्छा चुनेंगे, अपने पे भरोसा रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य की स्थिति काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति परिपक्वता की तरफ है, संतान की स्थिति अच्छी है और नए प्रेम का आगमन अत्यंत शुभकारी है, जल्दीबाजी में है और जो पहले से प्रेम में है, उसमें परिपक्वता आ चुकी है, वो अब जीवन में आगे बढ़ रहे हैं उनके साथ। जीवन साथी के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है और वो मतभेद किसी खराब कारण से नहीं है, ठीक-ठाक रहेगा, किसी नतीजे पे आप पहुंच जाएंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय, अत्यंत शुभकारी हम कह सकते हैं। तो एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का भी योग है लेकिन थोड़ा गृह कलह भी संभव है। लाल वस्तु का दान करना शुभहोगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है, थोड़ा सा उहापोह की स्थिति, उधेड़बुन की स्थिति में है। अच्छा बुरा सोच रहे हैं, जज करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पे आप थोडा सा विराम लगाइए। नए प्रेम का अभी कोई ठिकाना नहीं है, थोड़ा वक्त लग सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छा है, निवेश के क्षेत्र में अच्छा है। जीवन साथी से समीपता है थोडा ड्राइनेस के साथ, तो कुल मिलाकर के ठीक-ठाक समय का, व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, लेकिन थोड़ा छोटी-मोटी परेशानी से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, नए प्रेम का अभी कोई अवसर नहीं दिख रहा है, पुराने प्रेम में भी टूटन सा महसूस कर रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है, लेकिन निवेश के लिए अभी सही समय नहीं है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। आप एक बहुत ही क्लैरिटी के साथ अपने प्रेम के साथ हैं। नए प्रेम में लोग जो जाना चाहते हैं, जो लोग सिंगल है, उनके लिए भी बड़ा ये बहुत अच्छा सुअवसर है और बहुत कृतज्ञता और बहुत आप एक तरीके से बहुत क्लैरिटी के साथ आप नए रिलेशन में भी जा रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ जो लोग रह रहे हैं, जो लोग मैरिड हैं, उनको थोड़ा सा अपनी चंचलता पर ध्यान देना चाहिए हालांकि अत्यंत शुभ कार्य समय है। नौकरी चाकरी के लिए अच्छा समय है, निवेश के लिए अच्छा समय है, करियर के लिए अच्छा समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा
मकर राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। निवेश के लिए उचित समय नहीं है। प्रेम के लिए भी ये मध्यम समय है, थोड़ा सा अनबन की स्थिति बनी हुई है। नए प्रेम का अभी कोई स्थिति नहीं दिख रहा है, बहुत जल्द बनेगा लेकिन अभी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर के लिए अच्छा समय है, आर्थिक मामलों के लिए अच्छा समय है, निवेश के लिए अच्छा समय है, प्रेम के लिए अच्छा समय है, संतान के लिए अच्छा समय, अत्यंत शुभ कार्य, यात्रा के लिए अच्छा समय है और नए प्रेम की जो तलाश में हैं, उसमें आप थोड़ा जल्दी करिए, बहुत सारे ऑप्शन पर आप ध्यान दे रहे हैं, यह अवसर हाथ से निकल सकता है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
मीन राशि
व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। करियर के लिए अच्छा समय है, स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय नहीं है। प्रेम के लिए अच्छा समय है, चाहे पुराना प्रेम हो, चाहे नया प्रेम हो, हर दृष्टिकोण से यह सही समय है। ऑप्शन में आप फंसे हुए हैं, तो थोड़ा सा ध्यान देकर के आगे बढ़िए। हालाकि जो पुराना प्रेम है, जिस प्रेम में लोग चल रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा ग्रो करने का समय है। नए प्रेम में ऑप्शन है, पुराने प्रेम वाले लोग अच्छे चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

