India Hikes Gold and Silver Import Duty: गोल्ड-सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, कितनी महंगी हो जाएगी ज्वैलरी

डिजिटल डेस्क | भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर लगने वाले शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

सरकार का कहना है कि यह फैसला देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने और कीमती धातुओं के आयात में कमी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। नए प्रावधान के तहत सोने और चांदी पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी तथा 5 प्रतिशत कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपमेंट सेस लगाया गया है, जिससे कुल प्रभावी आयात शुल्क 15 प्रतिशत हो गया है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोग कम से कम एक वर्ष तक सोने के गहनों की खरीद से बचें। उन्होंने कहा कि देशहित में यह एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

सरकार के इस निर्णय के बाद विदेशों से आयात होने वाले सोने और चांदी के गहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका सीधा असर ज्वैलर्स, ट्रेडर्स और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर इस फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन घरेलू बाजार में इनके दाम बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!