बेटियों के ‘चाचा’ बनकर विधायक रिकेश पहुँचे शाहनियाज आलम के घर, ‘लाडो’ को दिया ‘माँ का दुलार’

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ भिलाई नगर, 07 मई। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन आज अपनी अनूठी मुहिम ‘माँ-शिशु सुरक्षा कवच’ के तहत वार्ड-21 के निवासी शाहनियाज आलम के घर पहुँचे। यहाँ उन्होंने शाहनियाज आलम और शबनम खातून की नवजात सुपुत्री, जिसका नाम परिवार ने प्यार से ‘लाडो’ रखा है, को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।

हर बेटी के लिए चाचा का फर्ज: विधायक रिकेश

​विधायक रिकेश सेन ने 1 मई से अपने क्षेत्र में एक विशेष संकल्प लिया है कि वे क्षेत्र में जन्म लेने वाली हर बेटी के ‘चाचा’ बनकर उसका स्वागत करेंगे। इसी कड़ी में आज वे आलम जी के निवास पहुँचे और नन्ही ‘लाडो’ को अपनी गोद में लेकर दुलार किया। उन्होंने परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

11 हजार रुपये मूल्य की ‘माँ का दुलार’ किट भेंट की

​इस अवसर पर विधायक ने परिवार को ‘माँ का दुलार’ उपहार स्वरूप भेंट किया। यह एक विशेष गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस है, जिसमें नवजात शिशु और माँ की जरूरत का हर सामान शामिल है।

किट की विशेषता : इस सूटकेस में ब्रांडेड कपड़े, बिस्तर और स्वच्छता से जुड़ी 25 से अधिक वस्तुएं शामिल हैं, जिसकी बाजार दर लगभग 11,000 रुपये है।

संसाधनों की कमी के कारण किसी भी माँ या शिशु को असुविधा न हो और समाज में बेटियों के जन्म को एक उत्सव की तरह मनाया जाए।

क्षेत्र में हर्ष का माहौल

​विधायक की इस संवेदनशीलता को देखकर शाहनियाज आलम और शबनम खातून ने आभार व्यक्त किया। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मेरी विधानसभा में जन्म लेने वाली हर बेटी मेरी अपनी भतीजी है। संसाधनों की कमी उनकी मुस्कान के आड़े नहीं आनी चाहिए। ‘माँ-शिशु सुरक्षा कवच’ इसी दिशा में मेरा एक छोटा सा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!