दुर्ग के विकास को लेकर अरुण वोरा रमन सिंह व राज्यपाल रमेन डेका से की अहम मुलाकात

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर। दुर्ग शहर के बहुआयामी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर दुर्ग शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए राज्य स्तर पर समन्वय और त्वरित निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं।

 

इसी क्रम में अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग जिले की वर्तमान स्थिति, नागरिक समस्याओं तथा विकास योजनाओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

वोरा ने बताया कि दुर्ग की जनसमस्याओं बिजली व्यवस्था, शहरी सुविधाओं एवं लंबित विकास कार्यों को लेकर वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!