भिलाई की आशा रानी ने रचा इतिहास! ‘शिवानी की कहानियों में नारी चेतना’ पर हासिल की PhD

डिजिटल डेस्क | भिलाई/दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा शोधार्थी आशा रानी को “शिवानी की कहानियों में नारी चेतना का स्वरूप : एक अध्ययन” विषय पर डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है।

आशा रानी ने अपना शोध कार्य हिंदी साहित्य के अंतर्गत शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में पूर्ण किया। यह शोध कार्य डॉ. वर्षा वर्मा के निर्देशन तथा डॉ. बलजीत कौर के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ।

शोध प्रबंध के मूल्यांकन हेतु बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. दिनेश कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी चेतना को वर्तमान समय का अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रासंगिक विषय बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शोध प्रभारी डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. सुधीर शमी, डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. उनंजन कुमार, डॉ. अम्बरीष निपाठी सहित अन्य शोधार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आशा रानी को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!