Aaj ka Rashifal: 27 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

मानसिक चंचलता पर काबू रखना पड़ेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में घोड़ा सा तू-तू मैं-मैं का संकेत है। मानसिक चंचलता बढ़ कर किसी को आधात न पहुंचाए, इस बात का ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पारा रखें।

वृषभ राशि

घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी चिवादित हो सकती है। घर में कुछ थोड़ा सा वाद-विवाद या नेगेटिव ऊर्जा रहेगी जिससे अफरा-तफरी, घबराहट रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है. प्रेग संतान की रिथेति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

पराक्रमी होना अच्छा है लेकिन नेगेटिवली पराक्रमी होना नुकसान पहुंचाएगा। व्यापार को अभी विस्तार न दें, ध्यान रखें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

 

इस राशि के जातकों को नेत्र और मुख रोग की समस्या हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति नकारात्मक बनी हुई है। प्रेम संबंधों में दूरी और नीरसता का अनुभव हो सकता है। संतान की रोहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह मध्यम समय है। उपाय के तौर पर लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

 

सिंह राशि

आपको घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है और आप थोड़ा अवसाद (डिप्रेशन) जैसा अनुभव करेंगे। अपनी चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा सामाजिक या व्यक्तिगत स्तर पर नुकसान हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। व्यापार लगभग सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभफलदायी होगा।

कन्या राशि

घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा जैसी समस्याओं के साथ-साथ खचों की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और अकारण चिंताएं बढ़ सकती है। द्वादश भाव में चंद्रमा और केतु का संयोग आपके लिए अनुकूल नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी जबकि व्यापार सही चलेगा। उच्चाधिकारियों और पिता के साथ संबंधों में सावधानी बरतें। सूर्य को जल देना लाभकारी होगा।

तुला राशि

आय में वृद्धि और यात्रा के योग बनेंगे। हालाँकि स्थितियाँ थोड़ी कठिन हो सकती हैं, लेकिन कार्य निश्चित रूप से संपन्न होंगे। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने की संभावना है और जीवनसाथी की उन्नति होगी, फिर भी स्वभाव में कुछ नीरसता रह सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार और नौकरी की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। तांबे की बत्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

फिलहाल कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना ही बेहतर है। इसमें कोर्ड बड़ी हार तो नहीं होगी, लेकिन स्पष्ट जीत की संभावना भी कम है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। इस समय को थोडा अशांत (डिस्टर्निंग) माना जा सकता है। शुभ फलों के लिए सूर्य को जल देना उत्तम रहेगा।

धनु राशि

भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं। नुकसान तो नहीं होगा लेकिन स्पष्ट लाभ भी नहीं होगा। मान-सन्मान पे ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। सूर्य को जल देना शुभहोगा।

मकर राशि

चौट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच के पार करें। प्रेम-संतान और व्यापार स्पष्ट रूप से बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

स्वयं के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेग संतान पहले से बेहतर व्यापार लगभग ठीक है। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार शनैः-शनैः (धीरे-धीरे) आगे बढ़ेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे, लेकिन डिस्टर्ब जरूर करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!