दुर्ग ब्रेकिंग: करदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी: सिर्फ 3 दिन शेष, तुरंत जमा करें बकाया कर……

◻️करदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी: सिर्फ 3 दिन शेष, तुरंत जमा करें बकाया कर,

◻️1 मई से लागू होगा 17% सरचार्ज, बकायादारों पर सख्त कार्रवाई तय,

◻️आज ही कर जमा करें, कल की परेशानी से बचें,समय पर कर भुगतान, जिम्मेदार नागरिक की पहचान,

दुर्ग / 26 अप्रैल / नगर पालिक निगम,करदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी: सिर्फ 3 दिन शेष, तुरंत जमा करें बकाया कर
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि के भीतर कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में करदाताओं के पास पेनाल्टी से बचने के लिए केवल 3 दिन का समय शेष है।

:-1 मई से लागू होगा 17% सरचार्ज, बकायादारों पर सख्त कार्रवाई तय

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1 मई के बाद पूर्व वर्षों का संपत्तिकर जमा करने पर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज अनिवार्य रूप से वसूला जाएगा। इसके साथ ही लंबे समय से बकाया रखने वाले करदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई, कुर्की एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

:-अवकाश में भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर, घर-घर वसूली अभियान तेज

करदाताओं की सुविधा एवं अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने हेतु निगम के सभी टैक्स काउंटर शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे। साथ ही बकायादारों से कर वसूली के लिए घर-घर अभियान तेज कर दिया गया है। नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान के लिए भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे समय रहते अपना दायित्व पूरा कर सकें।

:-आयुक्त के सख्त निर्देश: वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शेष बचे दिनों में पूरी सक्रियता, गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ वसूली कार्य किया जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

:-निगम प्रशासन की करदाताओं से सख्त अपील
नगर पालिक निगम, दुर्ग समस्त करदाताओं से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और तुरंत अपना बकाया संपत्तिकर जमा करें। समय रहते कर भुगतान कर शासकीय छूट का लाभ उठाएं एवं 17% सरचार्ज जैसे अतिरिक्त आर्थिक भार से बचें।“आज ही कर जमा करें, कल की परेशानी से बचें”“समय पर कर भुगतान, जिम्मेदार नागरिक की पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!