Durg Murder Case: सुबह-सुबह सनसनी! दुर्ग में डबल मर्डर—मां-बेटे की हत्या, 2 बच्चियां जिंदगी के लिए जूझ रहीं

डिजिटल डेस्क | दुर्ग। दुर्ग जिले के STF कॉलोनी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मृतिका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव, जो STF में आरक्षक हैं, घटना के समय रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25 वर्ष) घर में घुस गई और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में रीना यादव और उनके 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद STF कॉलोनी समेत पूरे दुर्ग शहर में दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!