Aaj ka Rashifal:21 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल-

मेष राशि

स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम बना हुआ है। प्रेम की स्थिति में काफी अपनापन, समीपता, बहुत अच्छी स्थिति है आपकी। संतान वाले हैं तो आज्ञा का पालन करेगा संतान आपका। जुड़ाव बढ़ेगा। डिसीजन मेकिंग पावर आपकी बहुत अच्छी इस समय है। सुस्वादु भोजन मिल रहा है, अपनों से करीबी बढ़ रही है। धनागमन हो रहा है, अच्छी स्थिति है। प्रेम, संतान, व्यापार सब अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

सौम्यता बढ़ेगी, लेकिन थोड़ी सी चंचलता भी बढ़ेगी, तो थोड़ा ध्यान देकर के अपने पे कंट्रोल करके आगे बढ़िएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

प्रेम में थोड़ी सी तू-तू-मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि दिख रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं, पर्सनल लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम में डूबे रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी पहले से बेहतर है। लाल वस्तु का पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशि

कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक यानी ठीक है, अच्छा है, पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि

बचके पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अगर शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ बड़ा अच्छा एक छुट्टी सा महसूस करेंगे, रंगीन बने रहेंगे। बहुत अपनापन, नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी है। तो कुल मिलाकर बड़ा सुखद और रंगीन जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभहोगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन वे फिर नतमस्तक होंगे और शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने के लिए बाध्य होंगे। तो इस मामले में अच्छा है लेकिन थोड़ा डिस्टर्निंग टाइम कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ शुभ संस्कार होगा। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना और पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!