Aaj ka Rashifal:4 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं चल रहा है। प्रेम की स्थिति में दूरी और आक्रामकता बनी हुई है। संतान को लेकर मन परेशान रह सकता है और उनकी बालों में उग्रता देखने को मिल सकती है। आप अभी कोई ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। राहत की बात यह है कि आपकी नौकरी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवनसाथी की स्थिति ठीक बनी हुई है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें ताकि कोई खराब स्थिति उत्पन्न न हो। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। हालाँकि, आपका स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर और ठीक बनी हुई है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें कि वे किसी गलत काम में न पड़े। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय सही है। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि मिथुन राशि वाले लोग काफी भावुक बने रहेंगे, इसलिए भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय साबित होगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। माँ काली की आराधना करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

 

तुला राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में रारसता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और समाज में सराहे जाएंगे। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और खचों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है, जिससे कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन या खींचातानी हो सकती है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

धनु राशि- आय के नए-नए मार्ग बन सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है. लेकिन स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थित्ति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी करीबी रहेगी। मन थोड़ा भयग्रस्त रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि- अभी समय थोड़ा खराब है, इसलिए बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, हालांकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें और उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!