CG BREAKING: महिलाओं से अश्लील बातचीत के आरोप, रायपुर के शहर काजी पद से बर्खास्त

डिजिटल डेस्क |  रायपुर। रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को गंभीर आरोपों के बाद उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजी पर महिलाओं को देर रात फोन कर अशोभनीय बातचीत करने, ‘फ्रेंडशिप’ के लिए दबाव बनाने तथा तलाक और हलाला जैसे संवेदनशील विषयों को लेकर अनुचित प्रस्ताव रखने के आरोप लगे हैं।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में दर्ज कराई गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी द्वारा देर रात फोन कर लगातार परेशान किया जाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर के प्रमुख उलेमाओं एवं आइम्मा-ए-इकराम की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से काजी को पद से हटाने का निर्णय लिया गया। उलेमाओं ने इस कृत्य को पद की गरिमा और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध बताया तथा समाज में व्याप्त आक्रोश पर चिंता व्यक्त की।

वर्तमान में प्रकरण की आगे की जांच जारी है तथा संबंधित पक्षों द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!