Gold-Silver Crash: कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में बड़ी गिरावट से बाजार में हलचल……जानें क्या हाल हैं सोना चांदी का
डिजिटल डेस्क | दुर्ग/नई दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव में करीब 4.92% और चांदी के दाम में लगभग 6% की कमी आई। इसके बाद सोना 1,37,377 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,13,166 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला है।
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज 7,448 रुपये की गिरावट के साथ खुला। वहीं चांदी शुक्रवार को 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जिसमें 14,304 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में बदलाव देखा गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,33,940 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
बेंगलुरु और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। चेन्नई में सोने की कीमत अपेक्षाकृत अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोना 1,48,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। निवेश या खरीदारी से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें तथा अपने स्थानीय बाजार के ताजा भाव की पुष्टि करें।

