PM मोदी ने नितिन नबीन को बताया अपना ‘बॉस’

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भले ही लोग उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में जानते हों, लेकिन उनके जीवन की सबसे बड़ी पहचान भाजपा का एक कार्यकर्ता होना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मामलों में वे स्वयं को एक कार्यकर्ता मानते हैं और नितिन नबीन उनके बॉस हैं।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को एक युवा, ऊर्जावान और प्रतिभावान नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है और वे अपनी ओर से तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!