CG BREAKING: वरिष्ठ आईपीएस प्रखर पांडेय का हार्टअटैक से निधन

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, आईपीएस श्री प्रखर पांडेय का आज दोपहर लगभग 4:15 बजे आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा इमरजेंसी उपचार किया गया, किंतु तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आईपीएस श्री प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी विभाग के पद पर पदस्थ थे।  वे पूर्व में कबीरधाम, सूरजपुर एवं दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!