CG BREAKING: IAS डॉ. सर्वेश भूरे को केंद्र सरकार ने सौंपा बड़ा दायित्व, नियुक्त हुए मुंबई टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर

आईएएस डॉ. सर्वेश भूरे को केंद्र सरकार ने सौंपा बड़ा दायित्व, नियुक्त हुए टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर

रायपुर/राजनांदगांव, 25 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश भूरे को बड़ा दायित्व सौंपते हुए टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। वर्तमान में वे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

भारत सरकार द्वारा 19 सितम्बर को उनकी नियुक्ति की औपचारिक स्वीकृति दी गई। मुंबई स्थित टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस में यह पद केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

इस संबंध में एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित की ओर से राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजकर डॉ. भूरे को कार्यमुक्त करने का आग्रह किया गया है।

डॉ. भूरे ने इस पद के लिए पिछले वर्ष आवेदन किया था और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए थे। नियुक्ति के बाद अब वे अपने ही राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में केंद्रीय सेवा देंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर दो वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश भूरे अब तक मुंगेली, दुर्ग और रायपुर जिले में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान पदस्थापना उनके प्रशासनिक अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!