दुर्ग ब्रेकिंग: सगाई टूटी, दूसरा रिश्ता भी टूटा… तनाव में युवक ने की खौफनाक आत्महत्या
आत्महत्या का दुखद मामला: दुर्ग में युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटकर की खुदकुशी
दुर्ग, 13 सितंबर 2025 – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 30 वर्षीय भूपेंद्र कुमार सेन ने ब्लेड से अपने गले की नोंचकर आत्महत्या कर ली। भूपेंद्र अहिवारा वार्ड क्रमांक-2 का निवासी था और किराना दुकान चलाता था।

परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र की सगाई 6 महीने पहले टूट गई थी। इसके बाद करीब डेढ़ महीने पहले एक दूसरा रिश्ता तय हुआ था, लेकिन वह भी किसी कारणवश टूट गया। इसके बाद नए रिश्ते नहीं बन पाने के चलते भूपेंद्र लंबे समय से डिप्रेशन में था और घर के अन्य सदस्यों से भी कटने लगा था।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भूपेंद्र घर के बाथरूम में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर तक बाहर न निकलने पर परिवार वालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो भूपेंद्र खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


