दुर्ग ब्रेकिंग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा किया गया गंभीर साइबर हमला….PM मोदी के लिए लिख दी ये……
स्थान: दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा किया गया गंभीर साइबर हमला
दुर्ग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट एक बार फिर गंभीर साइबर हमले का शिकार हुई है। यह घटना बीते तीन महीनों में तीसरी बार सामने आई है।

सोमवार, 8 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट खोलने पर छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक संदेशों से भरा पोस्टर देखा।
हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तानी हैकर्स समूह ने ली है। वेबसाइट पर भारत विरोधी पोस्ट और आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस गंभीर घटना की जानकारी छात्रों द्वारा स्क्रीनशॉट वायरल करने के बाद उजागर हुई,

क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी वाली निजी एजेंसी को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
इस हमले से विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही, छात्रों को परीक्षा परिणाम, प्रवेश और अन्य शैक्षणिक सेवाओं में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने कहा कि यह केवल शैक्षणिक प्रणाली की समस्या नहीं, अपितु देश की साइबर सुरक्षा पर भी चोट है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वेबसाइट को जल्द से जल्द सुरक्षित कर सामान्य सेवा बहाल करने के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी टीम का गठन कर दिया गया है। साथ ही इस घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
हम सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा साझा की गई आधिकारिक सूचनाओं का ही अनुसरण करें।

