दुर्ग ब्रेकिंग: 30 वर्षों की सेवा और रचनात्मक कार्य हेतु दिलीप ठाकुर डॉ रमन सिंह द्वारा सम्मानित हुए

दुर्ग।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों द्वारा 30 वर्षों से सेवा एवं रचनात्मक कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंडल सदस्य नीलकंठ गढ़े जी तथा केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार सीताराम ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्ति पर जीवन दीप समिति, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, सत्य साई सेवा समिति तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के सदस्यों ने दिलीप ठाकुर को बधाई प्रेषित की।

उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर पूर्व में भी जरूरतमंदों एवं पीड़ितों की सेवा तथा रचनात्मक कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!