दुर्ग ब्रेकिंग: भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन अध्यक्ष अतुल पर्वत ने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से की मुलाक़ात
भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आदरणीय श्री सीपी राधाकृष्णन जी से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अतुल पर्वत ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राधाकृष्णन का अनुभव, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा उन्हें विजय दिलाएगी तथा वे इस गरिमामयी पद को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएंगे।


