CG BREAKING: लव मैरिज के बाद पत्नी गायब, पति पहुँचा हाईकोर्ट……

बिलासपुर निवासी सूरज बंजारे और मुंगेली की युवती के बीच दोस्ती होने के बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। 15 मई 2025 को रायपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह संपन्न हुआ और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे।

युवक का आरोप है कि 28 मई को युवती के परिजन जबरन उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पत्नी की तलाश में सूरज ने परिजनों और पुलिस से मदद मांगी, परंतु कोई सहयोग नहीं मिला।

परेशान होकर सूरज ने हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि युवती के परिजन न तो जानकारी दे रहे हैं और न ही उससे मिलने दे रहे हैं। युवक को अपनी पत्नी की सुरक्षा को लेकर आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!