CG BREAKING: अमिताभ जैन बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव…..
रायपुर, 30 जून 2025 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सोमवार दोपहर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। केंद्र सरकार ने श्री जैन को सेवा विस्तार दिए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की है।
गौरतलब है कि आज श्री अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी, और मुख्य सचिव पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों — श्री सुब्रत साहू (1992 बैच), श्री अमित अग्रवाल (1993 बैच, केंद्र में प्रतिनियुक्त) एवं श्री मनोज पिंगुआ (1994 बैच) — के नाम चर्चा में थे। किंतु मंत्रिपरिषद के निर्णय ने इस दौड़ को विराम देते हुए सभी को चौंका दिया।

