दुर्ग ब्रेकिंग: बीच खेत में मिली युवक की अधजली लाश…..जाँच में जुटी पुलिस
घटना दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना इलाके में हथखोज जाने वाले पथर्रा उम्दा मार्ग के बीच की है
जहाँ एक युवक की अधजली लाश मिली है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहचान छुपाने के लिए उसके शव को जला दिया गया। उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कुछ कपड़ों के अवशेष और अन्य चीजें मिली है। उसकी मदद से तफ्तीश की जा रही है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, युवक को पहले किसी दूसरी जगह पर मारा गया है। उसके बाद शव को लाकर सड़क किनारे खेत में साक्ष्य छिपाने के लिए जला दिया गया। फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

