CG BREAKING: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, फरवरी और अप्रैल में कई रूटों पर असर…..
▪️ ब्लॉक कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द
▪️ नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन डिस्मेंटलिंग कार्य
▪️ हथबंद–भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज हेतु ट्रैफिक ब्लॉक
▪️ 14–15 फरवरी और अप्रैल माह में कई ट्रेनें प्रभावित
▪️ यात्रियों को यात्रा से पूर्व ट्रेन स्थिति जांचने की अपील
डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग तथा बैलेस्टेड ट्रैक निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए लगातार 20 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 26 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है।
रेलवे के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण 4 से 26 अप्रैल 2026 के बीच कई एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
इसके अतिरिक्त, रायपुर मंडल के हथबंद–भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के तहत गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते 14 और 15 फरवरी 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
14 एवं 15 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें :
▪️ 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
▪️ 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
▪️ 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
▪️ 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
▪️ 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
▪️ 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
▪️ 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
▪️ 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू
इसके अलावा,
▪️ 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू 14 फरवरी को बिलासपुर में समाप्त होगी।
▪️ 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी।
अप्रैल माह में रद्द प्रमुख ट्रेनें :
▪️ 18030 शालीमार–एलटीटी (4–24 अप्रैल)
▪️ 18029 एलटीटी–शालीमार (6–26 अप्रैल)
▪️ 18237 कोरबा–अमृतसर (5–25 अप्रैल)
▪️ 18238 अमृतसर–बिलासपुर (7–27 अप्रैल)
▪️ 12409/12410 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन
▪️ 12101/12102 एलटीटी–शालीमार
▪️ 12807/12808 विशाखापत्तनम–हजरत निजामुद्दीन
इसके अलावा कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।
आंशिक रूप से नियंत्रित ट्रेनें :
▪️ गोंदिया–बल्लारशाह रूट की पैसेंजर ट्रेनें हिरदामाली स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
▪️ 15231/15232 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को अप्रैल माह में दुर्ग स्टेशन तक ही चलाया जाएगा, दुर्ग–गोंदिया सेक्शन रद्द रहेगा।
रेलवे की अपील :
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें तथा वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

