CG BREAKING: भिलाई के BJP नेता पर FIR…नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी

▪️ नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये लेने का आरोप
▪️ 6 व्यक्तियों से अलग-अलग पदों के लिए राशि लेने की शिकायत
▪️ साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप चैट एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रस्तुत
▪️ धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध, विवेचना जारी

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/भिलाई: दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता मिथलेश कुमार साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि जय प्रकाश यादव ने स्वयं को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताते हुए एवं मंत्रियों से पहचान होने का दावा कर विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2021 के दौरान कुल 6 व्यक्तियों से सब इंस्पेक्टर, स्टाफ नर्स, जीडी कांस्टेबल एवं अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग ₹16,00,000/- (सोलह लाख रुपये) लिए गए। आरोप है कि निर्धारित समयावधि में न तो नियुक्ति दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई।

आवेदन के साथ कथित रूप से व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गई हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

प्राप्त शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर सुपेला थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

आरोपित द्वारा आरोपों से इंकार किया गया है तथा स्वयं को निर्दोष बताया गया है।  मामला विवेचनााधीन है। तथ्यों की पुष्टि जांच उपरांत की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!