दुर्ग ब्रेकिंग: रात 1:30 बजे शिवनाथ नदी पर नशे में युवक ने लगाई छलांग…SDRF का हीरोइक रेस्क्यू

दुर्ग में एसडीआरएफ ने नशे में नदी में कूदे युवक को किया समय रहते बचाव

दुर्ग जिले में दुर्गा विसर्जन उत्सव के दौरान थाना पुलगांव क्षेत्र के शिवनाथ नदी के पास रात लगभग 1:30 बजे एक गंभीर घटना हुई।

रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने ब्रिज के ऊपर से किसी के गिरने की आवाज सुनी। तुरंत ही एसडीआरएफ के जवान क्रमांक 290 विनय कुमार यादव, 63 गोपी पाटिल एवं नगर सेना के जवान डिव्हार देशमुख मौके पर पहुंचे।

 

जांच करने पर पता चला कि नदी में एक व्यक्ति शराब के नशे में कूद गया था। एसडीआरएफ टीम ने तुरंत मोटर बोट का उपयोग कर और रोप तथा लाइव बाय तकनीक की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला।

 

 

यह बचाव कार्य मात्र 10 मिनट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान किसी जवान को किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक क्षति नहीं पहुँची।

बचाए गए व्यक्ति का विवरण:

  • नाम: खुशवंत सिंह
  • पिता का नाम: रविन्द्र सिंह
  • उम्र: 27 वर्ष
  • पता: 1574/6 कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, जामुल, भिलाई, जिला दुर्ग

एसडीआरएफ टीम की तत्परता और कुशलता की इस घटना में पूरी तरह से सराहना की जा रही है। उनकी तत्पर कार्रवाई ने एक जीवन को खतरे से बचाया और पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की सहायता से युवक को सुरक्षित रूप से परिवार के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!