CG BREAKING:1 करोड़ का इनामी नक्सली रामदेर समेत 12 माओवादी हथियारों के साथ सरेंडर, MMC ज़ोन ढहने की कगार पर

दुर्ग: आज सुबह खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में माओवादियों को बड़ा झटका देते हुए 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सभी नक्सली लंबे समय से MMC ज़ोन में सक्रिय थे और कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

सबसे बड़ा सरेंडर CC मेंबर रामदेर मज्जी का रहा, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हिडमा के बाद उसे छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा नक्सली लीडर माना जाता था। उसके सरेंडर के बाद MMC ज़ोन का नेटवर्क लगभग खत्म होने की स्थिति में बताया जा रहा है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सूची व बरामद हथियार

  1. रामदेर मज्जी (CCM) – AK-47
  2. चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बाइन
  3. ललिता (DVCM) – बिना हथियार
  4. जानकी (DVCM) – इंसास
  5. प्रेम (DVCM) – AK-47
  6. रामसिंह दादा (ACM) – .303 रायफल
  7. सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
  8. लक्ष्मी (PM) – इंसास
  9. शीला (PM) – इंसास
  10. सागर (PM) – SLR
  11. कविता (PM) – .303
  12. योगिता (PM) – बिना हथियार

MMC जोन लगभग समाप्त

कुछ दिन पहले MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने भी अपने साथियों के साथ सरेंडर किया था। अब CC मेंबर रामदेर मज्जी के हथियार डालने से यह जोन लगभग समाप्ति की ओर माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को मार्च 2026 तक पूरी तरह खत्म करने की समयसीमा निर्धारित की है। लगातार हो रहे सरेंडर और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से संगठन तेजी से कमजोर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!