प्रदेश में महिलाओं को छलने वाली कांग्रेस को देना होगा करारा जवाब : राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय…….

शिवनाथ संवाद: रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन चंपारण में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन हुआ। राज्यसभा सांसद श्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को छला है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की आत्मसम्मान को हमेशा ठेस पहुंचाया है। शराबबंदी के नाम पर सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस ने शराबबंदी की दिशा में कुछ नहीं किया जिसके कारण प्रदेश के हर इलाके में अपराध की घटनाएं आम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां से हम मातृशक्ति एक संकल्प के साथ लौटेंगे और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देंगे। मिशन 2023 में हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति ने जब चाहा है तब परिवर्तन के कारण बने हैं।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान के संदर्भ पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएं राष्ट्र निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति हमेशा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ती रही है यही कारण है कि हम सब परिवर्तन के प्रतीक बने है। रानी लक्ष्मीबाई, अवंती बाई, अहिल्याबाई होलकर, रानी दुर्गावती, मनु गार्गी सहित कई मातृशक्तियों ने राष्ट्र के नव निर्माण में जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

इस मौके पर प्रान्त प्रचारिका सुश्री प्राची पाटिल ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज में नारी एक माता, एक बेटी व एक पत्नी सहित कई दायित्व का निर्वहन कर रही है। मातृशक्ति समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उनके बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एक महिला जो शिक्षित होती है तो समग्र समाज की शिक्षा की चिंता करती है। शिक्षित समाज से ही समृध्द समाज की परिकल्पना को पूर्ण करते है।

बिलासपुर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती दीपाली पांडे ने कहा कि हर युग में मातृशक्ति की अपना महत्व रहा है। मातृशक्ति के बिना किसी समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को उनके अधिकारों को दिलाने महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। हमें अपने कार्य कुशलता को और विकसित कर समाज, परिवार निर्माण की दिशा में अनुकरणीय कार्य करना होगा।
धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए हम सबका पूर्ण सहयोग है। इस अभियान में मातृशक्ति को जोड़ने से अभियान की गति और अधिक विस्तारित हो गई है। मुद्रा लोन योजना में लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं लाभार्थी हैं। उज्जवला अभियान को मातृशक्ति को समर्पित किया गया है। नवीन भारत के विकास में हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण हैं। हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष 34 मातृशक्तियों को पद्म पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य के लिए मिला हैं। हम सपनों को नए आयाम के साथ गढ़ने की दिशा में एक जुटता से जुटे हुए हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों व महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर विस्तार से चर्चा हुई व प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर करारा जवाब देने की दिशा में चर्चा हुई। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने प्रस्तुत किया जिसका श्याम बाई साहू ने समर्थन किया।

इस दौरान विभा राव, ममता साहू, मीनल चौबे, सुषमा खल्को, आशा दुबे, चंद्रकांति वर्मा, भावना बोहरा, संगीता शर्मा, कल्याणी साहू, किरण बघेल, अनिता नेताम, बिंदु महेश्वरी, स्वाति तिवारी, भारती भागल, अंजू नायक, सहित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, महामंत्री महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!