भाजपा नेताओं नें साजा विधान सभा क्षेत्र के सहकारी सोसाइटी का किया निरिक्षण……

शिवनाथ संवाद।। दुर्ग जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के द्वारा साजा विधान सभा क्षेत्र के सहकारी सोसाइटी डोड़की , लिटिया , छोटेपुरदा, हिर्री, बिरेझर, टेमरी सहकारी सोसाइटी का निरीक्षण किया गया जिसमे बफर लिमिट से कई गुना धान अधिक पाया गया एवं किसानों में वर्मी कंपोस्ट खाद की राशी आज भी किसानो के खाते से काटी जा रही है जिसमे किसानो के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है मिलरो के द्वारा बारदाना भेजा गया है वह अति निम्न क्वाल्टी का फटा बताना भेजा गया है जिसमे समिति को लाखो रूपए का नुकसान हो रहा है यह जानकारी किसानो के द्वारा दी गई है किसान मोर्चा टीम के साथ जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू, पवन शर्मा, तोरण डहरिया, श्रवण देशमुख, रतन वर्मा, खिलावन साहू, राधे श्याम वर्मा, अमोल वर्मा, योगेश्वर दिल्लीवार, रमेश पटेल, प्रभु उमरे,
चुम्मन साहू, मनोहर साहू, गन्नू साहू , प्रीत राम साहू , टीकम वर्मा, तुलेश्वर पटेल, विजय धनकर, चेमन हुरमुख, नंदलाल देशमुख, ज्ञानेश्वर हरमुख, कोमल हरमुख, झम्मन दिल्लीवार, रवि हरमुख आदि किसान उप्पस्तित थे योगेंद्र दिल्लीवार ने बताया कि अब हाईकोर्ट के आदेश से प्रत्येक सोसाइटी में चुनाव करा कर अध्यक्ष की न्युक्ति कर किसानो के साथ न्याय किया जायेगा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने कहा समिति को बारदाना छटाई में लाखो रुपए का नुकसान हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!