महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा 500 से अधिक हेलमेट और सुरक्षा सामग्री का वितरण

🔹महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा 500 से अधिक हेलमेट और सुरक्षा सामग्री का वितरण,

🔹भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय व महापौर अलका बाघमार ने महिला पुलिस व महिला वाहन चालकों का किया सम्मान,500 से अधिक हेलमेट का वितरण,

🔹महिला कमांडो को मिली लाठी, टॉर्च व टोपी, सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,

🔹राजेन्द्र पार्क में महिला दिवस पर निगम का विशेष आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर,

दुर्ग / 08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र पार्क के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने की। इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी शशि साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, लीना देवांगन, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, सीएसपी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्रकार, माया बेलचंदन, मानशी गुलाटी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,अधिकारी सहायक अभियंता गिरीश दिवान व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा ट्रैफिक महिला पुलिस, महिला कमांडो, महिला पुलिसकर्मियों और महिला वाहन चालकों का सम्मान किया गया। इस दौरान 500 से अधिक ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों, निगम महिला कर्मचारियों और महिला वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, ताकि उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

इसके साथ ही महिला कमांडो को उनके कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन के लिए लाठी, टॉर्च, टोपी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिला सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर डॉ. सरोज पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कई बार हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों और महिला कमांडो के कार्यों का सम्मान किया गया है, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराकर उनके मनोबल को भी बढ़ाया गया है।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी। महिला दिवस पर हेलमेट वितरण सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

राजेन्द्र पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षदगण, महिला मोर्चा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिलाएं तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!