CG Crime: गर्लफ्रेंड के घर के बाहर ही खत्म कर ली जिंदगी, इलाके में सनसनी

बस्तर में युवक ने जहर खाकर दी जान, प्रेम संबंध में तनाव की आशंका

 

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/बस्तर: बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु मौर्य (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः तोकापाल क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में रह रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल के दिनों में दोनों के बीच बातचीत बंद हो जाने के कारण युवक मानसिक रूप से तनाव में था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन युवक युवती के घर के बाहर पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!