CG BREAKING: रायपुर होटल में मिली दो विदेशी युवतियां…दस्तावेज नहीं दिखा पाईं

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित होटल एरिना बुटिक में मिली उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों युवतियों को पहले होटल से हिरासत में लिया था।

जानकारी के अनुसार युवतियों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह जताया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों युवतियां अपने पास पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तीन महीने तक युवतियों ने अपने बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। इसके चलते पुलिस ने 13 मार्च को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!