LPG की किल्लत खत्म होने के आसार, मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’ जहाज…..LPG सप्लाई पर आई बड़ी अपडेट, जानें पूरा मामला

एलपीजी संकट में राहत के संकेत, मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’ जहाज

डिजिटल डेस्क | बिजनेस:  भारत में जारी एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) संकट के बीच राहत के संकेत नजर आने लगे हैं। एलपीजी वाहक जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच चुका है। इसके अलावा 17 मार्च को एक और जहाज के भारत पहुंचने की उम्मीद है। इस नई खेप से आने वाले दिनों में गैस आपूर्ति में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बावजूद इस संकट का असर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, वहीं आम नागरिक भी परेशान हैं। गैस बुकिंग केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन डिलीवरी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। देश लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी का आयात करता है। हाल ही में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण जलमार्ग पर रोक लगाए जाने से कई जहाज फंस गए थे। हालांकि, भारत अपने तीन जहाजों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा है।

सरकार को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति सामान्य होने लगेगी और एलपीजी संकट से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!