टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को कितने करोड़ मिले?

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ स्पोर्ट्स:  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि भारत पहली बार अपने घर में टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी बना।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत को बड़ी प्राइज मनी भी मिली है। टूर्नामेंट के चैंपियन के रूप में भारत को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.48 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की गई। वहीं रनर-अप टीम न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।

आमतौर पर यह पुरस्कार राशि क्रिकेट बोर्ड के निर्णय के अनुसार खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और संबंधित सदस्यों के बीच बांटी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!