दुर्ग बना नशा का गढ़…..गांजा तस्करों ने भाजपा पार्षद को दी जान से मारने की धमकी…
शिवनाथ संवाद:दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। जहां फरार गांजा तस्करों ने भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी दी है।
दरअसल, बुधवार देर रात संतोष बारले और मुकेश मिश्रा तीन बाइक और स्कूटी में अपने दोस्तों के साथ पटरी पार वार्ड-22 पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता और पार्षद काशीराम कोसरे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह देख वहां बैठी महिलाएं और बच्चियां डर कर घरों में घुस गई। यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।