दुर्ग समोदा अफीम कांड में बड़ा खुलासा: ढाबे में छिपाकर बेचते थे डोडा, दो और आरोपी गिरफ्तार

अवैध अफीम तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार – डोडा एवं नकदी बरामद

▪️ अवैध अफीम खेती प्रकरण में सतत् विवेचना के क्रम में डोडा और अफीम की बाजार तैयार करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

▪️ आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) एवं ₹1,29,000 नकद जप्त
▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत होटल/ढाबा में रेड कार्यवाही कर बरामदगी
▪️ प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 8, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती के प्रकरण में पूर्व में आरोपी १)विकास बिश्नोई २) विनायक ताम्रकार ३) मनीष उर्फ गोलू ठाकुर एवं ४) छोटू राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि अवैध रूप से की गई अफीम की खेती से उत्पादित डोडा (अफीम फल) को अन्य व्यक्तियों द्वारा खरीदकर अपने होटल/ढाबा में रखकर विक्रय किया जाता था। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि आगे उत्पादित होने वाले डोडा को भी खरीदने की योजना आरोपियों द्वारा बनाई गई थी।

प्राप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं मेमोरण्डम कथन के आधार पर दिनांक 15.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा बेमेतरा–सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में श्री रामदेव होटल एवं राजस्थानी हाईवे ढाबा में एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के होटल/ढाबा के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की), ₹1,29,000 नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही आरोपी सुनील देवासी के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने हेतु प्रयुक्त मिक्सी (जार सहित) एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

▪️ स्थल :

श्री रामदेव होटल एवं राजस्थानी हाईवे ढाबा, बेमेतरा–सिमगा रोड, ग्राम कठिया, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

▪️ आरोपी का नाम :

1. रणछोड़ राम उर्फ रणजीत, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम कठिया, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

2. सुनील देवासी, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम कठिया, थाना कोतवाली बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

▪️ जप्त सामग्री :

1. अफीम डोडा (चुक्की) लगभग 304 ग्राम

2. नगद राशि ₹1,29,000

3. एक मोबाइल फोन

4. अफीम डोडा को चुक्की बनाने हेतु प्रयुक्त मिक्सी (जार सहित)

5. एक मोबाइल फोन

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में ACC​U दुर्ग, थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!