दुर्ग के अफीम कांड में बड़ी कार्रवाई, कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित
डिजिटल डेस्क | दुर्ग। जिले में सामने आए अवैध अफीम खेती के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संबंधित खेत में मक्के की फसल का डेमोंस्ट्रेशन क्षेत्र दर्शाया गया था।
जानकारी के अनुसार यह डेमोंस्ट्रेशन क्षेत्र भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत में बनाया गया था। हालांकि मौके पर धान की फसल लगी हुई पाई गई, जबकि पोर्टल पर मक्के की फसल की फोटो अपलोड की गई थी। इसी खेत के आसपास अफीम की खेती होने की भी जानकारी सामने आई है।
इस मामले में 11 तारीख को तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इनमें पटवारी अनिता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू शामिल हैं। जांच के बाद प्रशासन ने एकता साहू को निलंबित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

