BIG BREAKING: रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा…..अस्पताल में मौत का गड्ढा! सफाई के दौरान टैंक में गिरे 3 युवक, 2 की मौत
रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में गिरने से 2 युवकों की मौत
डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ रायपुर: रायपुर के प्रमुख निजी अस्पतालों में शामिल रामकृष्ण केयर अस्पताल से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक उसमें गिर गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरन सिटी निवासी गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार को अस्पताल परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। सफाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों के अभाव में तीनों युवक टैंक में गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तीनों को बाहर निकालकर ICU में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया।
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सेप्टिक टैंक जैसे खतरनाक स्थानों में काम के दौरान सुरक्षा उपकरण और मानकों का पालन अनिवार्य होता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा लापरवाही का परिणाम है या नहीं।

