राजनीति हलचल Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/politics/ Sat, 27 Jun 2026 12:39:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://www.shivnathsamvad.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-shivnath-samvad-32x32.png राजनीति हलचल Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/politics/ 32 32 नेतागिरी बनाम रीलबाजी:सड़क बाद में बनेगी, रील पहले बनेगी! नई राजनीति का नया फॉर्मूला…..क्या नेता अब इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं?…….विस्तार से पढ़ें https://www.shivnathsamvad.in/reel-first-road-later-the-new-formula-of-modern-politics/ https://www.shivnathsamvad.in/reel-first-road-later-the-new-formula-of-modern-politics/#respond Sat, 27 Jun 2026 12:39:12 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25629 रवि प्रकाश | डिजिटल डेस्क | दुर्ग: भारतीय राजनीति एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। एक समय था जब नेता

The post नेतागिरी बनाम रीलबाजी:सड़क बाद में बनेगी, रील पहले बनेगी! नई राजनीति का नया फॉर्मूला…..क्या नेता अब इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं?…….विस्तार से पढ़ें appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
रवि प्रकाश | डिजिटल डेस्क | दुर्ग: भारतीय राजनीति एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। एक समय था जब नेता अपने कामों से पहचाने जाते थे। सड़क बनी तो लोग याद रखते थे, अस्पताल खुला तो जनता उसका लाभ उठाती थी, पानी की समस्या हल हुई तो नेता की छवि मजबूत होती थी। लेकिन अब लगता है कि राजनीति का नया मंत्र बदल गया है — “काम करो या मत करो, बस कैमरे में दिखना चाहिए।”

आज सोशल मीडिया ने राजनीति का चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नेताओं के नए चुनावी मैदान बन चुके हैं। कई नेताओं के लिए अब जनता से ज्यादा महत्वपूर्ण कैमरा और कंटेंट दिखाई देता है।

कभी नेता जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनते थे, आज कई जगह ऐसा लगता है कि पहले कैमरा ऑन होता है, फिर जनसंपर्क शुरू होता है। गड्ढे वाली सड़क पर खड़े होकर वीडियो, गरीब को कंबल देते हुए रील, पौधारोपण की स्लो-मोशन क्लिप, बैकग्राउंड में देशभक्ति संगीत और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड। सवाल यह है कि क्या यह जनसेवा है या डिजिटल ब्रांडिंग?

आने वाले समय को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चुनाव विकास कार्यों के आधार पर जीते जाएंगे या सोशल मीडिया की पहुंच और वायरल कंटेंट के दम पर? क्या जनता को यह बताया जाएगा कि शहर में कितनी सड़कें बनीं, कितने स्कूल सुधरे, कितने अस्पताल विकसित हुए? या फिर उन्हें केवल 30 सेकंड की आकर्षक रीलों के जरिए प्रभावित किया जाएगा?

राजनीति में सोशल मीडिया का उपयोग गलत नहीं है। समस्या तब शुरू होती है जब विकास वास्तविकता में कम और मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा दिखाई देने लगता है। जब उपलब्धियां जमीन पर नहीं, एडिटिंग सॉफ्टवेयर में पैदा होने लगती हैं। जब नेता की लोकप्रियता उसके काम से नहीं बल्कि उसके वीडियो के व्यूज से मापी जाने लगती है।

आज कई राजनीतिक कार्यकर्ता भी जनता के बीच कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय दिखाई देते हैं। किसी क्षेत्र की समस्या पर आंदोलन करने से ज्यादा ऊर्जा रील बनाने में खर्च हो रही है। ऐसा लगता है कि राजनीति धीरे-धीरे जनसेवा से डिजिटल प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है।

सबसे बड़ा खतरा यह है कि यदि जनता भी केवल सोशल मीडिया की चमक-दमक देखकर निर्णय लेने लगे, तो वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाएंगे। बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क और कानून-व्यवस्था जैसे विषय ट्रेंडिंग रीलों के शोर में दब सकते हैं।

लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और सोशल मीडिया उसका एक मजबूत माध्यम है। लेकिन जब माध्यम ही उद्देश्य बन जाए, तब सवाल उठना स्वाभाविक है।

शायद आने वाले चुनावों में यह लड़ाई केवल राजनीतिक दलों के बीच नहीं होगी। यह लड़ाई “विकास बनाम वायरल कंटेंट”, “जनसेवा बनाम डिजिटल इमेज” और “नेतागिरी बनाम रीलबाजी” के बीच भी होगी।

अंत में फैसला जनता को करना है। वोट सड़क देखकर देना है या स्लो-मोशन वीडियो देखकर। अस्पताल देखकर देना है या इंस्टाग्राम रील देखकर। क्योंकि चुनाव तो पांच साल में एक बार आता है, लेकिन विकास की जरूरत हर दिन होती है।

The post नेतागिरी बनाम रीलबाजी:सड़क बाद में बनेगी, रील पहले बनेगी! नई राजनीति का नया फॉर्मूला…..क्या नेता अब इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं?…….विस्तार से पढ़ें appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/reel-first-road-later-the-new-formula-of-modern-politics/feed/ 0
दुर्ग की सियासत का सबसे बड़ा सवाल: 2028 में क्या गजेंद्र यादव को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस, या विकास के आगे फिर पड़ जाएगी फीकी? https://www.shivnathsamvad.in/durg-assembly-election-2028-can-congress-challenge-gajendra-yadav-or-will-his-development-work-secure-another-victory/ https://www.shivnathsamvad.in/durg-assembly-election-2028-can-congress-challenge-gajendra-yadav-or-will-his-development-work-secure-another-victory/#respond Thu, 11 Jun 2026 02:20:05 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25675 डिजिटल डेस्क |दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। चुनाव

The post दुर्ग की सियासत का सबसे बड़ा सवाल: 2028 में क्या गजेंद्र यादव को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस, या विकास के आगे फिर पड़ जाएगी फीकी? appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। ऐसे में दुर्ग शहर विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनती नजर आ रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के गजेंद्र यादव ने दो बार लगातार विधायक रहे अरुण वोरा को बड़े वोट अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से गजेंद्र यादव लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय रहे हैं। इंदिरा मार्केट में मल्टी लेवल पार्किंग, आईटी पार्क, युवाओं के लिए स्विमिंग पूल, बैडमिंटन क्लब और अन्य कई परियोजनाओं को भाजपा अपनी उपलब्धियों के तौर पर जनता के सामने रख रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर गजेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाती है, तो क्या कांग्रेस उनके सामने मजबूत चुनौती पेश कर पाएगी?

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि दुर्ग शहर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की स्थिति खुलकर सामने आ चुकी है। एक ओर पूर्व विधायक अरुण वोरा अपनी अलग राजनीतिक सक्रियता बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल अपने समर्थकों के साथ संगठन में सक्रिय दिखाई देते हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की होगी।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि कांग्रेस आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट होकर चुनाव लड़ती है तो मुकाबला रोचक हो सकता है। वहीं यदि गुटबाजी जारी रहती है और भाजपा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सफल रहती है, तो गजेंद्र यादव की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 2028 के चुनाव में दुर्ग की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करती है या फिर किसी नए राजनीतिक विकल्प को मौका देती है। फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि क्या कांग्रेस गजेंद्र यादव के सामने मजबूत चुनौती खड़ी कर पाएगी या फिर एक बार फिर संगठनात्मक कमजोरियां उस पर भारी पड़ेंगी।

The post दुर्ग की सियासत का सबसे बड़ा सवाल: 2028 में क्या गजेंद्र यादव को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस, या विकास के आगे फिर पड़ जाएगी फीकी? appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/durg-assembly-election-2028-can-congress-challenge-gajendra-yadav-or-will-his-development-work-secure-another-victory/feed/ 0
दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/ https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/#respond Fri, 05 Jun 2026 09:00:49 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25593 डिजिटल डेस्क |दुर्ग। नगर निगम की सामान्य सभा में स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर जमकर हंगामा देखने को

The post दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |दुर्ग। नगर निगम की सामान्य सभा में स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। सभा के दौरान सभापति ने निगम प्रशासन, संबंधित प्रभारी अधिकारियों और स्वच्छता व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सभापति ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार कचरा जलाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कचरे के अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन कहां हो रहा है और नियमों का पालन कौन सुनिश्चित कर रहा है?

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में वे स्वयं निवास करते हैं, वहां भी नियमित रूप से कचरा जलाया जा रहा है। इसके बावजूद न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।

सभा में सभापति ने तीखे शब्दों में कहा कि स्वच्छता के नाम पर जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता। यदि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है तो सबसे पहले नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कचरा निस्तारण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है?

सभापति ने महापौर, संबंधित MIC सदस्यों और प्रभारी अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि जनता को वास्तविक स्वच्छता चाहिए, केवल दावों और प्रचार से शहर साफ नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका खामियाजा सीधे आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।

सामान्य सभा के दौरान प्लास्टिक मुक्त शहर के दावों पर भी सवाल उठे। सभापति ने कहा कि एक ओर नगर निगम प्लास्टिक मुक्त शहर की बात करता है, वहीं दूसरी ओर निगम की बैठकों में ही प्लास्टिक की पानी की बोतलों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में निगम को पहले स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

सभापति के इन तीखे बयानों के बाद सामान्य सभा का माहौल काफी गरमा गया और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए।

The post दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/feed/ 0
दुर्ग भाजपा में सब ठीक है? मुख्यमंत्री के दौरे ने बढ़ाई नई राजनीतिक चर्चाएं….मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ने फिर गर्म की दुर्ग की राजनीति https://www.shivnathsamvad.in/deputy-cm-arun-sao-drives-bullock-cart-in-mla-dipesh-sahus-wedding-procession/ https://www.shivnathsamvad.in/deputy-cm-arun-sao-drives-bullock-cart-in-mla-dipesh-sahus-wedding-procession/#respond Sun, 31 May 2026 14:06:25 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25523 डिजिटल डेस्क | दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग दौरे के दौरान जहां 737 करोड़ रुपये के विकास कार्यों

The post दुर्ग भाजपा में सब ठीक है? मुख्यमंत्री के दौरे ने बढ़ाई नई राजनीतिक चर्चाएं….मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ने फिर गर्म की दुर्ग की राजनीति appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क | दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग दौरे के दौरान जहां 737 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ, वहीं कार्यक्रम के राजनीतिक संदेशों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आईटी पार्क और स्विमिंग पूल के लोकार्पण के साथ झाड़ूराम जीआरडी स्कूल में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सत्ता संगठन और स्थानीय राजनीति की कई तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव लगातार कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री के साथ सक्रिय नजर आए। वहीं कई मौकों पर उनके समर्थन में नारे भी गूंजते रहे। दिल्ली में नरेंद्र दुर्ग में गजेंद्र के नारे से गूंज उठा था वहीं दूसरी ओर दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार अपेक्षाकृत अलग-थलग दिखाई दीं, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दुर्ग की राजनीति पर नजर रखने वालों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जब दोनों नेताओं के बीच दूरी की चर्चा सामने आई हो। इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों के बीच समन्वय की कमी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। चूंकि दुर्ग विधानसभा और नगर निगम क्षेत्र का बड़ा हिस्सा एक ही राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में आता है, इसलिए विकास कार्यों और उपलब्धियों के श्रेय को लेकर भी समय-समय पर सियासी अटकलें लगती रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से विभिन्न मांगें भी रखी गईं। उपस्थित लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक घोषणा की, जबकि महापौर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तत्काल कोई घोषणा नहीं हुई। इसके बाद सियासी हलकों में तरह-तरह की व्याख्याएं शुरू हो गईं।

हालांकि भाजपा संगठन या संबंधित नेताओं की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे की तस्वीरों और घटनाक्रम ने दुर्ग की स्थानीय राजनीति में नए सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह केवल संयोग था या फिर बदलते राजनीतिक समीकरणों का कोई संकेत।

The post दुर्ग भाजपा में सब ठीक है? मुख्यमंत्री के दौरे ने बढ़ाई नई राजनीतिक चर्चाएं….मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ने फिर गर्म की दुर्ग की राजनीति appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/deputy-cm-arun-sao-drives-bullock-cart-in-mla-dipesh-sahus-wedding-procession/feed/ 0
दुर्ग भाजपा में गुटबाजी चरम पर: संगठन की सूची से महापौर का नाम गायब, चुनावी भविष्य पर मंडराया खतरा….. https://www.shivnathsamvad.in/power-struggle-erupts-in-durg-bjp-mayor-alka-baghmar-dropped-factional-war-out-in-open/ https://www.shivnathsamvad.in/power-struggle-erupts-in-durg-bjp-mayor-alka-baghmar-dropped-factional-war-out-in-open/#respond Wed, 25 Mar 2026 02:30:19 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=24534 डिजिटल डेस्क |दुर्ग | दुर्ग जिले में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी हालात किसी से छिपे नहीं हैं।

The post दुर्ग भाजपा में गुटबाजी चरम पर: संगठन की सूची से महापौर का नाम गायब, चुनावी भविष्य पर मंडराया खतरा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |दुर्ग | दुर्ग जिले में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी हालात किसी से छिपे नहीं हैं। पार्टी के भीतर लगातार बढ़ती गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। विकास कार्यों को लेकर मतभेद तो पहले से ही थे, लेकिन अब संगठनात्मक नियुक्तियों में भी खींचतान साफ दिखाई दे रही है।

हाल ही में दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार का नाम स्थायी आमंत्रित सदस्य की सूची से गायब पाया गया। इस फैसले ने यह संदेह पैदा कर दिया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

सूत्रों की मानें तो पार्टी के अंदर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं, जिनके बीच वर्चस्व की लड़ाई तेज होते दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि संगठनात्मक फैसलों में भी राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आ रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दुर्ग भाजपा की कमान किसके हाथ में है?

क्या पूरा भाजपा कार्यालय किसी मंत्री के बंगले से संचालित हो रहा है?
क्या महापौर, मंत्री और जिला अध्यक्ष के बीच मनमुटाव गहराता जा रहा है?
या फिर संगठन के भीतर कोई और शक्ति केंद्र उभरकर सामने आ रहा है?

ये सवाल अब आम कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा का विषय बन चुके हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर इसी तरह गुटबाजी जारी रही, तो इसका सीधा असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है। दुर्ग शहर की जनता जहां विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, वहीं अंदरूनी राजनीति के कारण विकास कार्य प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।

अगर समय रहते इस गुटबाजी पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले चुनाव में भाजपा को दुर्ग जिले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल, पार्टी के भीतर चल रही यह अंदरूनी जंग आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

The post दुर्ग भाजपा में गुटबाजी चरम पर: संगठन की सूची से महापौर का नाम गायब, चुनावी भविष्य पर मंडराया खतरा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/power-struggle-erupts-in-durg-bjp-mayor-alka-baghmar-dropped-factional-war-out-in-open/feed/ 0
CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/ https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/#respond Sat, 29 Nov 2025 17:17:36 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=22640 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न रायपुर में आयोजित 60वें

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न

रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण चर्चाओं से भरा रहा। सुबह प्रारंभ हुई बैठक लगभग 11 घंटे तक लगातार चली, जिसमें देशभर के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी भाग लेकर विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से पैरामिलिट्री फोर्सेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विमर्श हुआ। इसमें BSF, CRPF, ITBP, CISF सहित अन्य केंद्रीय बलों के अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने हाल ही में संपन्न महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी साझा की तथा आगामी सुरक्षा योजनाओं एवं चुनौतियों पर सुझाव प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के दौरान उभरते सुरक्षा मुद्दों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग, सीमा सुरक्षा, नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और समन्वय तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/feed/ 0
नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/ https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/#respond Wed, 10 Sep 2025 04:17:34 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=20975 नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने

The post नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी। इसके अलावा देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में भी आगजनी की गई। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर की है। एतहतियात के तौर पर एअर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडो जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया

आंदोलनकारियों ने नेताओं के घरों के साथ ही नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल समेत कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में भी आग लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं व उनके परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश की। धनगढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने जेल का फाटक तोड़ दिया, जिसके बाद सैकड़ों कैदी जेल से फरार हो गए। काठमांडो में जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका गया।

नेपाल में मंगलवार से जारी राजनीतिक संकट अब गहराते हुए हिंसक  रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली  और राष्ट्रपति दोनों के इस्तीफे के बाद देश में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राजधानी काठमांडू और अन्य इलाकों में जनता सड़कों पर उतर  आई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए नेपाली सेना ने देर रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों की कमान अपने हाथ में ले ली।

प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, नेपाल सरकार का मुख्य सचिवालय, में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस पर सेना ने तुरंत कार्रवाई कर परिसर खाली कराया और कब्जा कर लिया। हालात को देखते हुए सेना ने पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मंदिर के द्वार को तोड़ने की कोशिश की थी।

जनता का गुस्सा ओली सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आम लोगों का कहना है कि सरकार ने उनकी परेशानियों को अनदेखा किया, जबकि मंत्रियों और प्रभावशाली हस्तियों के बच्चे विलासिता और फिजूलखर्ची में डूबे रहे। सोशल मीडिया पर ‘जेन-जी’ समूह ने इस मुद्दे को लगातार उठाया। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाए गए।

 

The post नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/feed/ 0
भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/ https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/#respond Sun, 10 Aug 2025 03:20:39 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=20049 दुर्ग शिवनाथ संवाद: भिलाई में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि राजनीतिक ताकत और

The post भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग शिवनाथ संवाद: भिलाई में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि राजनीतिक ताकत और जनसंपर्क दिखाने का भी मंच बन गया।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्थानीय नेताओं के राखी कार्यक्रम की तस्वीरें छाई हुई थीं — कहीं हजारों बहनों का जनसैलाब, तो कहीं राखियों की लड़ी से नेताओं के हाथ भरे।

इसी माहौल में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव भी पीछे नहीं रहे। रक्षाबंधन के दिन उन्होंने अपने विधायक निवास को बहनों के स्वागत के लिए खोल दिया। नतीजा — निवास परिसर में राखी का मेला लग गया। बहनों ने राखी बाँधी, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया।

राजनीतिक गलियारों में इसे साफ तौर पर “राखी पॉलिटिक्स” का हिस्सा माना जा रहा है — जहां भावनात्मक त्योहार का इस्तेमाल जनता से नज़दीकी और राजनीतिक पैठ बढ़ाने के लिए किया जाता है।

त्योहारों में जनता के बीच उपस्थित रहना नेताओं की इमेज बिल्डिंग का अहम हथियार बन चुका है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें अब नेताओं के लिए जनता के मूड का आईना हैं।
भिलाई में इस बार रक्षाबंधन केवल राखी का नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों का भी संकेत दे गया।

राजनीतिक चर्चाओं में इसे “मंत्री बनाने की आस-उम्मीद” से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि गजेंद्र यादव का यह जनसंपर्क और बहनों का आशीर्वाद जुटाने का कार्यक्रम, आने वाले समय में मंत्री पद की दौड़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का संकेत है।

The post भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/feed/ 0
BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/ https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/#respond Mon, 23 Jun 2025 16:50:42 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=19370 उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री

The post BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट करने के आरोप में भाजपा से बबीना विधायक राजीव परीक्षा को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण को लेकर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने विधायक पर कार्रवाई हो सकती है।

यह पूरा मामला वंदे भारत ट्रेन में विंडों सीट के लिए हुआ था। दरअसल, भोपाल के रहने वाले 50 वर्षीय राजकुमार वंदे भारत ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने उन्हें विंडो सीट की जगह दूसरी सीट पर बैठने को कहा। राजकुमार के मना करने पर विधायक का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों को फोन कर बुला लिया।

इस घटना के बाद विधायक ने सफाई देते हुए यात्री के खिलाफ जीआरपी पुलिस से शिकायत की थी। विधायक का कहना है कि सीट को उनकी यात्रियों से बहस हुई थी। इस दौरान यात्री ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद यह सारा प्रकरण हो गया। वहीं इस घटना पर एसपी रेलवे झांसी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

The post BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/feed/ 0
Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/ https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/#respond Sat, 08 Feb 2025 11:55:26 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=16709 दिल्ली /दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

The post Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दिल्ली /दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं।

पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 48 सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा की इस जीत के साथ दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीटें तक नहीं बचा सके। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली में यह नतीजे राजनीति की नई दिशा तय कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की। पीएम मोदी ने एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुझे इस जीत में भूमिका निभाने वाले हर एक बीजेपी कार्यकर्ता पर गर्व है। इन कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही यह शानदार जीत मिली है। हम दिल्ली के विकास के लिए और तेजी से काम करेंगे।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से 4,089 वोटों से हार गए हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। आप सरकार पर भ्रष्टाचार, गंदे पानी, यमुना की बदहाल स्थिति, टूटी सड़कों और खुले शराब ठेकों जैसे मुद्दों को लेकर जनता में गुस्सा था। केजरीवाल की हार पर भाजपा ने कहा कि जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। आम आदमी पार्टी को अब दिल्ली में अपनी साख बचाने की चुनौती का सामना करना होगा।

नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराने के बाद कहा कि हमें दिल्ली में कई काम करने हैं। हमारी प्राथमिकता दिल्ली में प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक समस्या सुलझाना और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाना होगा। मैंने दिल्ली की स्थिति देखी है। यहां पर सड़कों और सीवर की समस्या है। इन सभी कामों को करना हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह नकार दी गई। पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, जो उसके लिए बड़ा झटका है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की कमजोरी का सीधा फायदा भाजपा को मिला। दिल्ली के मतदाताओं ने आप और कांग्रेस को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा पर भरोसा जताया। भाजपा अब डबल इंजन सरकार के जरिए दिल्ली को नई दिशा देने की बात कर रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

The post Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/feed/ 0